25 मई 2015 - 03:51
 ईरान ने सीमा में घुसते हुए आतंकियों को खदेड़ा

इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना के प्रमुख ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में आईएसआईएल की उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान में अशांति फैलाने के प्रयास किए जा रहे थे।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना के प्रमुख ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में आईएसआईएल की उपस्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान में अशांति फैलाने के प्रयास किए जा रहे थे।
जनरल पूर दस्तान ने थल सेना को अधिक से अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।  जनरल पूर दस्तान ने रविवार को संसद की खुली बैठक में कहा कि इस समय हमें कुछ नई चुनौतियों का सामना है। थलसेना प्रमुख ने कहा कि तकफ़ीरी आतंकवादी हमारी सीमा के निकट सक्रिय हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले साल आजकल के दिनों में ही सूचना दी गई थी कि आईएसआईएल के आतंकवादी, जलूला सअदिया के निकट पहुंचे हैं और उसके बाद उनका अगला लक्ष्य, ख़ानक़ैन है जिसके बाद वे ईरान में घुसने का प्रयास करेंगे।
ईरान के थलसेना प्रमुख ने कहा कि हमने तीन दिनों से भी कम समय में 5 बटालियनें भेजीं और सीमा के उस पार गतिविधियां आरंभ कीं।  उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक और हैलिकाप्टर शत्रु के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए इराक़ की सीमा में दाखिल हुए और लगभग 40 किलोमीटर अंदर तक प्रवेश किया।
उन्होंने ये भी कहा कि घटना घटित होने के साथ शिया और सुन्नी दोनो धर्मगुरूओं ने आईएसआईएल से मुक़ाबले के बारे में फ़तवे दिये जो इस आतंकवादी गुट के पीछे हटने का कारण बने।
ईरान के थलसेना प्रमुख ने कहा कि मैं आपके सामने ये बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इस समय हम अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में आईएसआईएल को देख रहे हैं जो अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार कर रहे हैं।